Homeदेश दुनियाShefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक...

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा कारण

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा कारण

मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम उनके घर पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयान भी लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी तीन अन्य लोगों के साथ मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने भी पुष्टि की है कि शेफाली को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है।

मौत की खबर सुनकर उनकी मां भी अस्पताल पहुंचीं और रोते हुए बेटी को अंतिम बार देखा। वहीं, पति पराग त्यागी को अस्पताल के बाहर गहरे दुख में देखा गया।

शेफाली जरीवाला ने 2002 में अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘कांटा लगा’ गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया। 2004 में वे सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में नजर आई थीं। उन्हें कन्नड़ फिल्म ‘हुडुगारू’ और वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ में भी देखा गया था। इसके अलावा वह कई डांस रियलिटी शोज का हिस्सा रहीं और ‘नच बलिए’ में पति पराग के साथ दिखाई दी थीं।

2019 में उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, जहां उनकी पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बॉन्डिंग चर्चा में रही थी। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला की भी 2021 में कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई थी।

शेफाली की निजी ज़िंदगी भी चर्चाओं में रही। उन्होंने 2004 में संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता 2009 में तलाक पर खत्म हुआ। इसके बाद 2015 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की।

एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र में मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता की स्थिति में दौरे आते थे, लेकिन योग और एक्सरसाइज के ज़रिए उन्होंने अपनी सेहत को बेहतर किया और दौरे आना बंद हो गए।

शेफाली की अचानक हुई मौत ने बॉलीवुड को एक और झटका दिया है। उनके निधन की वजह से दिव्या भारती और दिशा सालियान जैसे उन कलाकारों की यादें भी ताजा हो गई हैं, जिनकी मौतें भी रहस्यमयी बनी हुई हैं। मुंबई पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments