Sunday, August 3, 2025
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरShakarpur Jan Sunwai: पूर्वी दिल्ली पुलिस और निगम अधिकारियों ने जनता की...

Shakarpur Jan Sunwai: पूर्वी दिल्ली पुलिस और निगम अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनी, समाधान का दिया भरोसा

Shakarpur Jan Sunwai: पूर्वी दिल्ली पुलिस और निगम अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनी, समाधान का दिया भरोसा

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बुधवार शाम पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक विशेष पुलिस-जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शकरपुर विकास परिषद की ओर से अग्रवाल भवन में शाम 6 बजे आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे महत्वपूर्ण बना दिया।

इस दरबार में पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार, सहायक आयुक्त अशोक कुमार और शकरपुर थाना अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद तथा दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने की, जबकि पूर्व विधायक नितिन त्यागी इस विशेष अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) पदाधिकारी, मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। इन लोगों ने इलाके में चोरी, स्नैचिंग, यातायात जाम और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं।

एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित वातावरण देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर निगम पार्षद राम किशोर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह संवाद मंच तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच सीधे संवाद से न केवल विश्वास बढ़ता है, बल्कि समस्याओं के समाधान की दिशा में भी ठोस पहल होती है।

इस दरबार में करीब 40 से ज्यादा लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। सभी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब उनकी आवाज सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचेगी और कार्रवाई भी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments