Sunday, January 25, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरBJP Protest Delhi: प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा...

BJP Protest Delhi: प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस से माफी की मांग

BJP Protest Delhi: प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस से माफी की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। शाहदरा जिला भाजपा इकाई ने सोमवार को निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा ने किया, जिसमें स्थानीय विधायक, पार्षद, मंडल अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का कहना था कि बिहार में आयोजित कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए जिस तरह के अपशब्द कहे गए, वह केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है और इसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोपरि माना है। ऐसे में उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कांग्रेस और राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे प्रधानमंत्री की मां के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से तत्काल देश से माफी मांगने की मांग की और कहा कि इस तरह के अपमानजनक बयान राजनीति की मर्यादा से परे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस को अपने नेताओं के आचरण पर जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments