Homeक्राइमDelhi Crime: नंद नगरी में फायरिंग का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी महबूब...

Delhi Crime: नंद नगरी में फायरिंग का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी महबूब अली गिरफ्तार

Delhi Crime: नंद नगरी में फायरिंग का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी महबूब अली गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हाल ही में हुई फायरिंग की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 6 सितंबर की रात की है, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक हरिओम अपने दोस्त सोनू के साथ घर लौट रहा था। जब वे ताहिरपुर स्थित सरस्वती समाज समिति के पास पहुँचे, तो दो युवक नशे की हालत में उनसे भिड़ गए। विवाद बढ़ ही रहा था कि तभी तीसरा शख्स वहां पहुँचा और अचानक पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली हरिओम के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सोनू ने तत्काल घायल हरिओम को पास के जीटीबी अस्पताल पहुँचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वारदात की जानकारी मिलते ही नंद नगरी थाना पुलिस सक्रिय हो गई और SHO आनंद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इन प्रयासों से पुलिस को आरोपी की पहचान करने में सफलता मिली।

पुलिस ने आरोपी महबूब अली (47), निवासी ताहिरपुर, को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में महबूब अली ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है।

इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments