Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: पूर्वी दिल्ली में चोरी की वारदातें बेकाबू, सीसीटीवी में कैद...

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में चोरी की वारदातें बेकाबू, सीसीटीवी में कैद स्कूटी चोरी

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में चोरी की वारदातें बेकाबू, सीसीटीवी में कैद स्कूटी चोरी

पूर्वी दिल्ली में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते। कभी मोटरसाइकिल तो कभी कार चोरी की घटनाएँ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोग अब अपने वाहनों को लेकर लगातार असुरक्षा की भावना महसूस कर रहे हैं।

ताज़ा मामला थाना प्रीत विहार के अंतर्गत ईस्ट गुरु अंगद नगर का है, जहां कल रात करीब 11 बजे गली नंबर 2, मकान नंबर 26-बी (सीमा ब्यूटी पार्लर के बाहर) खड़ी एक स्कूटी को चोर चोरी कर ले गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चोर कुछ ही मिनटों में ताला तोड़कर स्कूटी लेकर फरार हो गए।

इलाके के लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। यहां पर पिछले कुछ महीनों से लगातार वाहन चोरी की वारदातें हो रही हैं और पुलिस की गश्त व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद चोर आसानी से गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे उनका मनोबल और बढ़ रहा है।

पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो क्षेत्र में अपराध की स्थिति और बिगड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments