Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeक्राइमDelhi Police Raid: दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता...

Delhi Police Raid: दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता गिरफ्तार, छापों में सोना-नकद और हथियार बरामद

Delhi Police Raid: दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता गिरफ्तार, छापों में सोना-नकद और हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने राजधानी और हरियाणा में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है। आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस ने बुधवार रात करीब 39 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपये नकद, करीब सवा किलो सोना, एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार देसी कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा कई दस्तावेज भी मिले हैं जो गिरोह की फाइनेंसिंग और आपराधिक गतिविधियों की ओर इशारा करते हैं।

आउटर नॉर्थ पुलिस ने बताया कि नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई बवाना गैंग की आर्थिक और हथियारों की सप्लाई चेन पर सीधा प्रहार है। जांच एजेंसियों को शक है कि गिरोह के पास बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और संपत्ति है, जिनका इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने में किया जाता है।

इस ऑपरेशन में सिर्फ बवाना गैंग ही नहीं बल्कि तिल्लू ताजपुरिया, जितेंद्र उर्फ गोगी और काला जठेड़ी जैसे कुख्यात गैंगस्टरों से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। पुलिस की करीब 40 टीमों ने समन्वित तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों से अहम सुराग मिले हैं और इसके आधार पर आगे की जांच तेज की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में फैले संगठित अपराध को खत्म करना और गैंगस्टरों की हथियार और फाइनेंसिंग नेटवर्क को ध्वस्त करना है। बरामदगी को लेकर कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments