Judicial Incident: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश: AAP ने भाजपा पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2025 — सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गंवाई पर जूता फेंकने की कोशिश के मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा पर कड़ा निशाना साधा है।
आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मयूर विहार में आरोपी वकील राकेश किशोर के अपार्टमेंट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता इस मौके पर इकठ्ठा हुए और जोरदार नारेबाजी की। AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक कुलदीप कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार को आरोपी को संरक्षण प्राप्त है और भाजपा की लगातार दलित विरोधी मानसिकता सामने आ रही है, जिसका आम आदमी पार्टी कड़ा विरोध करती है। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारों के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की और न्यायपालिका के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।



