Saturday, February 14, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरShahdara Cyber Crime: साइबर थाना शाहदरा ने ₹50 लाख के व्हाट्सएप निवेश...

Shahdara Cyber Crime: साइबर थाना शाहदरा ने ₹50 लाख के व्हाट्सएप निवेश फ्रॉड का किया भंडाफोड़, चीनी नेटवर्क से जुड़े आरोपी गिरफ्तार

Shahdara Cyber Crime: साइबर थाना शाहदरा ने ₹50 लाख के व्हाट्सएप निवेश फ्रॉड का किया भंडाफोड़, चीनी नेटवर्क से जुड़े आरोपी गिरफ्तार
शाहदरा साइबर थाना ने एक महिला से ₹2.90 लाख की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच में यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह चीन से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा था। पश्चिम बंगाल निवासी राजीब दत्ता को गिरफ्तार किया गया, जो इस अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड में सक्रिय था।
शिकायतकर्ता शिखा गुप्ता ने बताया कि उन्हें एक विदेशी कंपनी के माध्यम से निवेश का झांसा दिया गया। व्हाट्सएप ग्रुप में नकली लाभ (प्रॉफिट) के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया गया। शुरू में ₹50,000 ICICI बैंक खाते में ट्रांसफर की गई, बाद में कुल ₹2.90 लाख की ठगी हुई। जांच में पता चला कि संबंधित बैंक खाता prabirmallik552@gmail.com
 ईमेल और मोबाइल नंबर +91 7050791963 से जुड़ा था।
साइबर थाना शाहदरा के इंस्पेक्टर विजय कुमार की निगरानी और एसीपी मोहिंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई पुष्पेन्द्र पांडेय, एसआई विवेक यादव, हेड कांस्टेबल विक्रांत शर्मा, सचिन सहलोत और विकास कुमार शामिल थे। तकनीकी जांच, बैंक ट्रेल, आईपी लॉग्स, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल डिवाइस की बारीकी से जांच के बाद उत्तराखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई में कोलकाता निवासी राजीब दत्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से आईफोन-13 बरामद हुआ, साथ ही व्हाट्सएप चैट्स भी मिलीं, जिनमें विदेशी (चीनी) नागरिकों से बैंक डिटेल्स, ट्रांजैक्शन जानकारी और कमीशन की बातचीत दर्ज थी। इससे अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े होने की पुष्टि हुई।
अब तक की बरामदगी में एक आईफोन-13 मोबाइल और व्हाट्सएप चैट्स शामिल हैं, जो इस अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क की गहराई उजागर करती हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की और जांच कर रही है, अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और ठगे गए पैसों की रिकवरी के प्रयास जारी हैं। डिजिटल सबूतों के माध्यम से इस जटिल साज़िश की पूरी परतों को खोला जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments