Homeदिल्ली-एनसीआरBhimrao Ambedkar College: DU के भीमराव अंबेडकर कॉलेज में DUSU नेता ने...

Bhimrao Ambedkar College: DU के भीमराव अंबेडकर कॉलेज में DUSU नेता ने प्रोफेसर को थप्पड़ मारा

Bhimrao Ambedkar College: DU के भीमराव अंबेडकर कॉलेज में DUSU नेता ने प्रोफेसर को थप्पड़ मारा

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। DUSU (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा पर आरोप है कि उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर सुजीत कुमार को थप्पड़ मार दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना कॉलेज के प्रिंसिपल के ऑफिस में हुई, जहां उस समय कॉलेज प्रिंसिपल और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कॉलेज परिसर में हलचल मचा दी है।

जानकारी के अनुसार, विवाद एक दिन पहले शुरू हुआ था। प्रोफेसर सुजीत कुमार कॉलेज की अनुशासन कमेटी के हेड हैं। उन्होंने एक छात्र को सस्पेंड किया था क्योंकि उसने कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष के साथ मारपीट की थी। इस निर्णय से नाराज होकर DUSU की नेता दीपिका झा और उनके साथी अगले दिन कॉलेज पहुंचे। उनका उद्देश्य था कि प्रोफेसर अपनी अनुशासन कमेटी के पद से इस्तीफा दे दें।

शुरुआत में यह मामला बातचीत और चर्चा तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे तनाव बढ़ गया और विवाद हाथापाई तक पहुँच गया। इसी दौरान दीपिका झा ने प्रोफेसर सुजीत कुमार पर थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने हालात को नियंत्रित किया। वायरल वीडियो ने इस घटना को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है, और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ को अनुशासन बनाए रखने की चेतावनी दी है।

इस घटना ने कॉलेज में तनाव और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और छात्र नेता दीपिका झा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments