Homeक्राइमDelhi Crime:  सीलमपुर में देर रात कॉफी पीने पहुंचे युवक की गोलियों...

Delhi Crime:  सीलमपुर में देर रात कॉफी पीने पहुंचे युवक की गोलियों से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Delhi Crime:  सीलमपुर में देर रात कॉफी पीने पहुंचे युवक की गोलियों से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले के सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात उस समय दहशत फैल गई जब कुछ बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना रात करीब 10:40 बजे की बताई जा रही है, जब 22 वर्षीय मिस्बाह नाम का युवक मलिक बेकरी के पास कॉफी पीने पहुंचा था। तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी जेपीसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मिस्बाह जाफराबाद के इंदिरा चौक, गली नंबर 7 का निवासी था और उस पर हत्या, लूट और डकैती जैसे कई

आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे। घटना की जानकारी मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस के साथ-साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के खोखे और अन्य सबूत इकट्ठा किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। मृतक के साथ अस्पताल पहुंचे अली हसन ने बताया कि उन्हें मलिक बेकरी के पास फायरिंग की खबर मिली थी। जब वे वहां पहुंचे, तो मिस्बाह अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों को बताया गया कि मिस्बाह के शरीर में करीब 15 गोलियां लगी थीं। बताया जा रहा है कि मलिक बेकरी वह स्थान है जहां देर रात तक खाने-पीने का सामान उपलब्ध रहता है, और मिस्बाह कॉफी पीने के लिए वहां पहुंचा था। जैसे ही वह कॉफी पी रहा था, बदमाशों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments