Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: दिल्ली-एनसीआर में हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ाया, क्राइम ब्रांच...

Delhi Crime: दिल्ली-एनसीआर में हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ाया, क्राइम ब्रांच ने कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली-एनसीआर में हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ाया, क्राइम ब्रांच ने कुख्यात आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एसीपी नरेंद्र बेनीवाल और इंस्पेक्टर संदीप तुषीर की टीम ने रोहिणी इलाके से कुख्यात हथियार तस्कर गौरव कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 14 अवैध हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें 6 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और 8 सिंगल शॉट पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 56 जिंदा कारतूस और 4 अतिरिक्त मैगज़ीन भी पुलिस ने जब्त किए।
जांच में खुलासा हुआ है कि गौरव कुमार मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अपराधियों को सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक, वह पिछले 4-5 महीनों से अवैध हथियार तस्करी में सक्रिय था और उसका नेटवर्क बड़े पैमाने पर अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराता था।
क्राइम ब्रांच ने बताया कि गौरव कुमार का संबंध पहले भी दिल्ली और पंजाब पुलिस के कई मामलों से रहा है। वह अपने नेटवर्क के जरिए हथियारों की आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश के खरगोन जिले को मुख्य स्रोत के रूप में इस्तेमाल करता था। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध हथियारों की आपूर्ति में बड़ा झटका लगेगा और अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा।
पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया गया है। इसके तहत पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किन-किन अपराधियों और गुटों को हथियार सप्लाई किए और क्या इसके पीछे किसी बड़े गैंग या अंतरराज्यीय नेटवर्क की भूमिका है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments