Homeदिल्ली-एनसीआरDMC Ward Committee: शाहदरा साउथ जोन की वार्ड कमेटी बैठक में पार्षदों...

DMC Ward Committee: शाहदरा साउथ जोन की वार्ड कमेटी बैठक में पार्षदों ने उठाए अधिकारियों पर सवाल

DMC Ward Committee: शाहदरा साउथ जोन की वार्ड कमेटी बैठक में पार्षदों ने उठाए अधिकारियों पर सवाल
दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन की वार्ड कमेटी की बैठक शुक्रवार को जोन अध्यक्ष राम किशोर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पक्ष–विपक्ष के पार्षदों ने जनरल और वर्क्स विभाग की कार्यशैली पर चिंता जताते हुए अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। जोन के उपायुक्त बादल कुमार सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने बताया कि पार्षदों की शिकायत है कि अधिकारी बिना उन्हें विश्वास में लिए विभिन्न कार्यों को अंजाम देते हैं, जो स्वीकार्य नहीं है।
रामकिशोर शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वार्ड में होने वाले किसी भी कार्य की पूर्व सूचना संबंधित पार्षद को दी जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले ही सूचना लीक हो जाना गंभीर मामला है और इस पर सख्ती जरूरी है। क्षेत्र में संचालित सभी गेस्ट हाउस और ओयो कमरों के लाइसेंस की जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि बिना वैध दस्तावेज वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा क्षेत्र में बनी डंपिंग साइट्स से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए, वहां चेतावनी बोर्ड लगाने और मलबा फेंकने पर रोक के निर्देश जारी किए गए। शर्मा ने कहा कि अवैध मलबा फेंकने से सड़कों पर जाम और प्रदूषण बढ़ता है, इसलिए इस पर तत्काल नियंत्रण बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments