Homeदिल्ली-एनसीआरEid-ul-Fitr Meeting East District: त्योहार को लेकर पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक, नए DCP...

Eid-ul-Fitr Meeting East District: त्योहार को लेकर पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक, नए DCP का स्वागत

Eid-ul-Fitr Meeting East District: त्योहार को लेकर पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक, नए DCP का स्वागत

नई दिल्ली: पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय मंडावली पटपड़गंज में आने वाले ईद-उल-फितर और अन्य आयोजनों को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हाल ही में नियुक्त पूर्वी जिला के डीसीपी राजीव कुमार और अतिरिक्त डीसीपी श्रृष्टि पांडे का हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एकता कमेटी, अमन कमेटी, आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने मिलकर स्वागत किया।

बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल बनाए रखना था। इस दौरान डीसीपी राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और हर त्योहार को खुशी और भाईचारे के साथ मनाते हैं। उन्होंने अपील की कि ईद-उल-फितर का त्योहार भी इसी आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाए, ताकि समाज में शांति और सौहार्द का संदेश जाए।

वहीं अतिरिक्त डीसीपी श्रृष्टि पांडे ने बैठक में मौजूद सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों में शामिल होने वाले सभी छोटे-बड़े सदस्य उनके परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस और जनता के बीच मजबूत दोस्ताना संबंध नहीं बनेंगे, तब तक समाज में फैल रही बुराइयों को पूरी तरह समाप्त करना संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि पुलिस और आम नागरिक मिलकर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

बैठक के दौरान कमेटी के अध्यक्ष डॉ. परवेज मियां ने सभी उपस्थित लोगों का परिचय कराया। वहीं रियाजुद्दीन सैफी ने कहा कि कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में बिना वर्दी की पुलिस की तरह काम करते हैं और समाज में पुलिस की आंख और कान बनकर व्यवस्था बनाए रखने में मदद करते हैं।

संगठन सचिव एडवोकेट हरीश गोला ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि क्षेत्र में फैल रही सामाजिक बुराइयों को समाज के लोग ही मिलकर खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार लोग असामाजिक तत्वों के डर से अपराध की जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंचा पाते, लेकिन यदि जनता अच्छे अधिकारियों के साथ खुलकर अपनी बात साझा करे और पुलिस का सहयोग करे, तो अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस अवसर पर अमन कमेटी के सदस्य रवि सक्सैना, पिंकी त्यागी, रेशमा, लज्जा कौर, रिकी त्रिपाठी, राहुल लुम्बा, रजत सेठ और गुरबचन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में सभी ने मिलकर आने वाले त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments