Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Police: ने उत्तर-पश्चिम जिले में दो सक्रिय स्नैचरों को धर-दबोचा

Delhi Police: ने उत्तर-पश्चिम जिले में दो सक्रिय स्नैचरों को धर-दबोचा

Delhi Police ने उत्तर-पश्चिम जिले में दो सक्रिय स्नैचरों को धर-दबोचा

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में अपराध पर नकेल कसते हुए दिल्ली पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने दो सक्रिय स्नैचरों को गिरफ्तार किया। घटना थाना केशव पुरम क्षेत्र की है, जहां पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस को देखकर युवक मोटरसाइकिल से विपरीत दिशा में भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित अग्रवाल (38) निवासी पश्चिम उत्तम नगर और अक्षय उर्फ धर्मवीर (27) निवासी सुल्तानपुरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक छीना हुआ Realme मोबाइल फोन, एक बटनदार चाकू और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाली पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण की छवि मजबूत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments