Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Drug Bust: शाहदरा में महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 56 ग्राम स्मैक...

Delhi Drug Bust: शाहदरा में महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 56 ग्राम स्मैक बरामद

Delhi Drug Bust: शाहदरा में महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 56 ग्राम स्मैक बरामद

दिल्ली के शाहदरा जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 56.39 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को ANTF शाहदरा को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू सीमापुरी के 30 फुटा रोड इलाके में एक महिला अवैध रूप से स्मैक की बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और इलाके में छापेमारी की योजना बनाई।

रेड के दौरान पुलिस टीम ने जायतुन उर्फ विधवा (उम्र करीब 60 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो मच्छी मार्केट, न्यू सीमापुरी की रहने वाली है। तलाशी के दौरान उसके कपड़ों में छिपाकर रखी गई एक पॉलीथिन से 56.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई।

इस मामले में सीमापुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पूछताछ में आरोपी ने उस सप्लायर का नाम भी बताया है, जिससे वह ड्रग्स मंगवाती थी। पुलिस अब सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला सब्जी बेचने का काम करती थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह ड्रग्स तस्करी के धंधे में शामिल हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में शामिल रह चुकी है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का पता चलता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि समाज को नशे के खतरे से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments