Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: शाहदरा ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

Delhi Crime: शाहदरा ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

Delhi Crime: शाहदरा ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

दिल्ली के शाहदरा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1200 क्वार्टर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई एक्सेंट कार बरामद की है। इस कार्रवाई को शाहदरा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को एएनटीएफ शाहदरा को गुप्त सूचना मिली थी कि आनंद नाम का एक व्यक्ति सीमापुरी थाना क्षेत्र के दिलशाद गार्डन स्थित जे एंड के ब्लॉक के पास सफेद रंग की हुंडई एक्सेंट कार में अवैध शराब की बड़ी खेप पहुंचाने वाला है। सूचना में यह भी बताया गया था कि समय रहते कार्रवाई की जाए तो भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और इलाके में जाल बिछाया। पुलिस टीम ने दिलशाद गार्डन मेन रोड के पास वाहन को रोककर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसे दिल्ली में अवैध सप्लाई के लिए लाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीमापुरी थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

बरामदगी में 180 एमएल की 1200 क्वार्टर शराब शामिल है, जो 24 पेटियों में भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार शराब “Race-7 Metro Liquor” ब्रांड की बताई जा रही है। इसके अलावा अवैध शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की हुंडई एक्सेंट कार भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद के रूप में हुई है, जो दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह अवैध शराब सप्लाई के काम में शामिल हो गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जो इस अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। अब पुलिस सप्लाई चेन और रिसीवरों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments