Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: अवैध हथियार के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और...

Delhi Crime: अवैध हथियार के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

Delhi Crime: अवैध हथियार के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी जिले के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में आया था।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की टीम को 23 जून को गुप्त सूचना मिली कि आनंद विहार रेलवे फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आनंद विहार रेलवे फ्लाईओवर और आईएसबीटी क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद आईएसबीटी की ओर से आता एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान 28 वर्षीय निखिल उर्फ बिराना उर्फ नितिन निवासी ओल्ड सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में आया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि निखिल एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आर्म्स एक्ट, चोरी, स्नैचिंग, जुआ और अन्य मामलों सहित 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में नोएडा पुलिस की कार्रवाई के दौरान भी वह घायल हुआ था। पुलिस के अनुसार उस समय वह चोरी की मोटरसाइकिल से लूट की वारदात करने नोएडा पहुंचा था। मार्च 2026 में जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा दिल्ली-एनसीआर में अपराध करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने बरामद हथियार कहां से हासिल किया और उसके अन्य आपराधिक साथियों का नेटवर्क क्या है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments