Thursday, December 11, 2025
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरAAP Challenges CM Rekha Gupta: दिल्ली में छठ महापर्व से पहले सियासी...

AAP Challenges CM Rekha Gupta: दिल्ली में छठ महापर्व से पहले सियासी जंग तेज

AAP Challenges CM Rekha Gupta: दिल्ली में छठ महापर्व से पहले सियासी जंग तेज

दिल्ली में छठ महापर्व से पहले यमुना नदी के प्रदूषित पानी को लेकर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली संगठन प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता को खुली चुनौती दी है कि वह यमुना का पानी पीकर दिखाएं, जिसे बीजेपी सरकार साफ बताने का दावा कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने वजीराबाद के पास यमुना से पानी भरा, जिसमें नीचे जमी हुई परत में मल और गंदगी पाई गई, जो नजफगढ़ नाले से यमुना में मिली है। उन्होंने बताया कि यह पानी पीने योग्य नहीं है और नहाने लायक भी नहीं है। उन्होंने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दो दिन पुरानी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यमुना के कई स्थानों से लिए गए सैंपलों में प्रदूषण की मात्रा बेहद अधिक पाई गई है।

AAP नेता ने सीएम रेखा गुप्ता पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर लोग छठ पूजा के दौरान इस पानी में अर्घ्य देंगे या गलती से पी लेंगे तो उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि छठ करने वाले अधिकतर गरीब परिवारों के लोग होते हैं, जिनके पास बीमार होने पर अच्छे अस्पताल में इलाज कराने के पैसे नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार इन लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए व्यापक योजना बनाई थी, लेकिन उपराज्यपाल ने इसमें कई अड़चनें डालीं, जिसके कारण काम पूरा नहीं हो सका। अब रेखा सरकार यमुना की सफाई के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रेखा गुप्ता को विश्वास है कि यमुना साफ है तो वह खुद आकर इस पानी को पीकर दिखाएं, और अगर नहीं पी सकतीं तो झूठे दावे करना बंद करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments