Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeUncategorizedBomb Threat in Delhi: दो CRPF स्कूलों और तीन जिला अदालतों में...

Bomb Threat in Delhi: दो CRPF स्कूलों और तीन जिला अदालतों में बम की धमकी से हड़कंप

Bomb Threat in Delhi: दो CRPF स्कूलों और तीन जिला अदालतों में बम की धमकी से हड़कंप

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही लाल किला धमाके की घटना के बाद हाई अलर्ट पर थीं। इसी बीच मंगलवार सुबह एक और धमकी भरा फोन कॉल और मेल ने राजधानी में अफरा-तफरी मचा दी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि दिल्ली की दो CRPF स्कूलों और तीन जिला अदालतों में बम लगाए गए हैं। कॉल के बाद आरोपी ने तुरंत अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया, जिससे जांच और भी जटिल हो गई।

द्वारका और प्रशांत विहार के CRPF स्कूलों को खाली कराया गया

सुबह करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में एक कॉल आया। कॉलर ने कहा कि द्वारका स्थित CRPF स्कूल और प्रशांत विहार स्थित CRPF स्कूल में बम रखा गया है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, दोनों स्कूलों को तत्काल खाली करा लिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, बम निरोधक दस्ते और स्थानीय थाने की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी।

तीन जिला अदालतों को मेल के जरिए धमकी, साकेत कोर्ट खाली कराया गया

स्कूलों में धमकी के बाद थोड़ी देर में दिल्ली की तीन जिला अदालतों—साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और एक अन्य जिला अदालत—को भी बम धमाके की धमकी वाला मेल प्राप्त हुआ।
सबसे पहले साकेत कोर्ट में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी वकील, कर्मचारी और वादकारियों को बाहर भेजकर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। अदालत में चल रही सभी प्रकार की न्यायिक प्रक्रियाओं को दो घंटे के लिए रोक दिया गया

पटियाला हाउस कोर्ट में जारी है तलाशी, 24 घंटे पहले पेश हुआ था बम धमाके का आरोपी

दूसरी ओर, पटियाला हाउस कोर्ट में भी सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। सोमवार को इसी कोर्ट में दिल्ली बम धमाके के आरोपी आमिर राशिद अली को पेश किया गया था। ठीक 24 घंटे बाद ही कोर्ट को धमकी मिलने से जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।
कोर्ट परिसर के हर हिस्से में बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली पुलिस की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

 जांच एजेंसियों में हड़कंप, धमकी की सच्चाई की पड़ताल जारी

दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस इनपुट पर काम करने वाली एजेंसियों ने कॉल—मेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी फर्जी है या वास्तविक।

दिल्ली में बढ़ते आतंकवादी खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों—मेट्रो स्टेशन, बस अड्डे, बाजार और सरकारी भवनों—पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments