Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeक्राइमDelhi Acid Attack: दिल्ली में छात्रा पर तेजाब हमला, तीन आरोपी फरार

Delhi Acid Attack: दिल्ली में छात्रा पर तेजाब हमला, तीन आरोपी फरार

Delhi Acid Attack: दिल्ली में छात्रा पर तेजाब हमला, तीन आरोपी फरार

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक 20 वर्षीय छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। यह दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब छात्रा अपने कॉलेज की ओर जा रही थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, छात्रा का परिचित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने दो साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। ईशान ने कथित तौर पर अरमान को एक बोतल दी, जिसके बाद अरमान ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी जितेंद्र लंबे समय से उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता के बयान और उसकी चोटों की प्रकृति को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित छात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसे सिर्फ न्याय चाहिए और तब तक चैन नहीं मिलेगा जब तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। इस घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments