Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Car Blast: लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की...

Delhi Car Blast: लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत, दिल्ली हाई अलर्ट पर

Delhi Car Blast: लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत, दिल्ली हाई अलर्ट पर

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार धमाके से दहशत फैल गई। इको वैन में हुए इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गईं। फोरेंसिक टीम और एनआईए के विशेषज्ञों को जांच के लिए बुलाया गया है। विस्फोट के कारण पास की स्ट्रीट लाइटें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

फायर ब्रिगेड को धमाके की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली। कुछ ही देर में आग ने आसपास खड़ी 7-8 गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाके के बाद इलाके में धुआं फैल गया और मौके पर भगदड़ मच गई। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे भी टूट गए। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका सीएनजी सिलेंडर के फटने से हुआ या किसी अन्य विस्फोटक सामग्री से। जांच के लिए सभी संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। लाल किले के आसपास की सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं और चांदनी चौक मार्केट को सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया है। एनआईए और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्राथमिक जांच में विस्फोट की प्रकृति का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के कुछ ही क्षणों बाद कई लोग झुलस गए और कुछ वाहनों में आग लग गई।

वर्तमान में फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सरकार ने इस घटना को गंभीर मानते हुए जांच एजेंसियों को पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments