Delhi Crime: दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 2002 की दोहरे हत्या केस के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 2002 में थाना सरिता विहार में दर्ज दोहरे हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि दोनों आरोपी वर्षों से कानून से बचते फिर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला वह अपराधी है जो 23 वर्षों से फरार था और कोर्ट द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया गया था। इतने लंबे समय तक पुलिस और न्यायालय से बचते हुए उसने अपनी लोकेशन और गतिविधियों को लगातार बदलकर खुद को छिपाए रखा था।
दूसरा आरोपी वह दोषी है जिसने 18 वर्ष पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। वह अपनी पहचान बदलकर दूसरी जगह रह रहा था और खुद को कानून की आंखों से दूर रखने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम द्वारा की गई, जो एसीपी उमेश बर्थवाल के मार्गदर्शन और डीसीपी पंकज कुमार की समग्र निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। क्राइम ब्रांच की इस उपलब्धि ने न केवल दोहरे हत्या मामले में नई प्रगति की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि कानून से बचकर भागना असंभव है।



