Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: गाजीपुर में मजदूर की हत्या का खुलासा, शराब विवाद में...

Delhi Crime: गाजीपुर में मजदूर की हत्या का खुलासा, शराब विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: गाजीपुर में मजदूर की हत्या का खुलासा, शराब विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर इलाके में मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान रणजीत कुमार पंडित (34) के रूप में हुई है, जो झारखंड के गोड्डा जिले का रहने वाला था।

यह घटना अहलुवालिया कंस्ट्रक्शन साइट, मुर्गा मंडी क्षेत्र की है, जहां मजदूरों के बीच रहने के दौरान यह वारदात हुई। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 5:20 बजे LBS अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक घायल व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया है।

जांच में सामने आया कि मृतक और दोनों आरोपी एक साथ निर्माण स्थल पर रहते थे और घटना से पहले सभी ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो झगड़े में बदल गया।

पुलिस के मुताबिक, मोलचंद्र नाम के आरोपी ने लकड़ी के टुकड़े से मृतक के सिर पर वार किया, जबकि दूसरे आरोपी मोहम्मद मोफिज ने उसे पकड़कर रखा। बाद में दोनों ने घायल को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गाजीपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का टुकड़ा तथा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments