Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeक्राइमDelhi Crime: पटपड़गंज में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्नैचिंग करने वाले दो...

Delhi Crime: पटपड़गंज में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: पटपड़गंज में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली जिले के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात त्वरित कार्रवाई करते हुए दो स्नैचरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली है।

घटना 28 अगस्त की आधी रात करीब 12:45 बजे की है। शिकायतकर्ता अर्जुन सिंह (26), जो अलीगढ़ निवासी हैं और सब्जी खरीदने गाजीपुर मंडी जा रहे थे, तभी रास्ते में सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन (Infinix S5 Pro) छीन लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर एनएच-24 की ओर भागने लगे।

उसी समय इलाके में गश्त कर रहे एएसआई कुलदीप त्यागी और कांस्टेबल रजनीश ने पीड़ित की चीख-पुकार सुन ली। दोनों ने बिना समय गंवाए पीछा किया और साहस का परिचय देते हुए गाजीपुर सब्जी मंडी रोड के पास ही दोनों स्नैचरों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों की भी मदद ली और आरोपियों को काबू में कर लिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी की पहचान दीपक (24) निवासी घडोली गांव के रूप में हुई, जो अस्थायी रूप से गाजीपुर पेपर मार्केट के पास रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक नशे का आदी है और पहले भी अपराधी प्रवृत्ति का रहा है। उसने कबूल किया कि स्मैक और शराब के लिए जल्दी पैसे जुटाने के मकसद से उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर यह स्नैचिंग की थी।

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन और स्कूटी (Hero Duet, UP14DV7041) को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किसी और वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इलाके की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments