Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की...

Delhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Delhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने इलाके में सक्रिय दो कुख्यात ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

डीसीपी पूर्वी दिल्ली अभिषेक धनिया ने मंगलवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी जगदीश और हेमंत के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

मामले की शुरुआत 3 सितंबर को हुई थी, जब लक्ष्मण सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के आधार पर दोनों को वेस्ट विनोद नगर इलाके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना है कि कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन दोनों का कोई संगठित वाहन चोरी गिरोह से संबंध तो नहीं है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments