Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: मंडोली जेल के बाहर दो बदमाशों ने युवक को गोली...

Delhi Crime: मंडोली जेल के बाहर दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी, गैंगवार की रंजिश में हमला, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Delhi Crime: मंडोली जेल के बाहर दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी, गैंगवार की रंजिश में हमला, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के मंडोली इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब मंडोली जेल के बाहर दो बदमाशों ने विरोधी गिरोह के एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली युवक सोमवीर की पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब सोमवीर जेल में अपने परिचित से मुलाकात कर क्षेत्र से बाहर निकल रहा था। जैसे ही वह अपने दोस्त के साथ घर लौटने लगा, बदमाशों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया।
वारदात के बाद घायल सोमवीर को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली उसकी कमर की हड्डी में फंसी है और उसे निकालने में सर्जरी की आवश्यकता है। घटना के कुछ ही घंटे बाद इस घटना का मुख्य आरोपित अंकुश उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के पास पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके साथी की पहचान और ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।
नंद नगरी थाने में पीड़ित सोमवीर की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवीर स्वयं भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ झगड़े एवं मारपीट की धाराओं में पांच से अधिक केस दर्ज हैं। वह करीब दो महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस को दिए बयान में सोमवीर ने बताया कि कल्याणपुरी निवासी बदमाश अंकुश मुल्ला उर्फ ब्रजपाल गिरोह के लिए काम करता है। पिछले कई महीनों से उसके और अंकुश के बीच गहरी रंजिश चल रही है। सोमवीर सोमवार को अपने दोस्त रविंद्र के साथ उसके भाई से मिलने मंडोली जेल गया था, जो एक हत्या के मामले में बंद है।
पीड़ित के अनुसार, जेल के अंदर भी अंकुश ने उसे धमकी दी थी कि वह उसे नहीं छोड़ेगा। मुलाकात के बाद जैसे ही सोमवीर और रविंद्र बाइक से घर लौटने लगे, रास्ते में अंकुश अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया। दोनों ने उसे घेर लिया और अंकुश ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक सोमवीर की पीठ पर जा लगी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस इस घटना को गैंगवार की रंजिश से जोड़कर देख रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर जेल के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments