Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Cyber Crime: शाहदरा में नकली बैंक ऐप से ठगी करने वाले...

Delhi Cyber Crime: शाहदरा में नकली बैंक ऐप से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Delhi Cyber Crime: शाहदरा में नकली बैंक ऐप से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने मंगलवार को बताया कि इस गिरोह ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला को नकली बैंक ऐप के जरिए ठगा। आरोपियों ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का एजेंट बताकर पीड़िता को कॉल किया और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया।

पीड़िता को व्हाट्सऐप पर फर्जी APK फाइल भेजी गई। इसे डाउनलोड करते ही महिला के मोबाइल का पूरा एक्सेस हैकर्स के हाथ में चला गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के क्रेडिट कार्ड से 75,694 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। इस वारदात ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल लेनदेन के प्रति लोगों में भय पैदा कर दिया।

डीसीपी शाहदरा ने बताया कि मामला दर्ज होते ही शाहदरा साइबर थाने की टीम ने इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की। टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और मनी ट्रेल के जरिए पता लगाया कि गिरोह का मुख्य ठिकाना फरीदाबाद के लक्कड़पुर गांव में है।

जांच में टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल मुख्य डिवाइस बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरोह इस ठगी के पैसे से सामान खरीदकर उसे बाजार में बेचता था। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके।

शाहदरा साइबर पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात स्रोत से आए बैंक एप्लिकेशन या लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी कॉल या मैसेज के जरिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझा न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments