Thursday, February 12, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi: पूर्वी जिला पुलिस ने 700 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ...

Delhi: पूर्वी जिला पुलिस ने 700 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, हरियाणा से कर रहा था सप्लाई

Delhi: पूर्वी जिला पुलिस ने 700 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, हरियाणा से कर रहा था सप्लाई
नई दिल्ली। पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के धंधे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 क्वार्टर (करीब 126 लीटर) अवैध देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व और एसीपी ऑपरेशन्स पवन कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त 2025 की रात एएसआई राजकुमार, एचसी विनीत और एचसी संजोज की टीम नोएडा लिंक रोड–अक्षरधाम यू-टर्न रोड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति रिक्शा पर कंबल से ढके कार्टन लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और बचने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर उसे रोका गया और पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

तलाशी में कार्टन और बोरे से 700 क्वार्टर फाल्कन संत्रा देसी शराब बरामद हुई, जिस पर ‘For Sale in Haryana Only’ अंकित था। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय राहुल, निवासी त्रिलोकपुरी, के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना पांडव नगर में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह मजदूरी करता है, लेकिन आर्थिक तंगी और अनियमित आय के कारण अवैध शराब के कारोबार में शामिल हो गया। उसने स्वीकार किया कि सस्ती शराब की शहरी क्षेत्रों में बढ़ती मांग और जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह हरियाणा से शराब लाकर बेचता था। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और सप्लाई चेन के बारे में आगे की जांच कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments