Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Education Transformation: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय और 100 ICT...

Delhi Education Transformation: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय और 100 ICT लैब का उद्घाटन किया

Delhi Education Transformation: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय और 100 ICT लैब का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सर्वोदय विद्यालय, मानसरोवर गार्डन में नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए 100 अत्याधुनिक आई.सी.टी. (ICT) लैब का शुभारंभ किया और दिलशाद गार्डन में मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के नए परिसर का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सपना तब पूरा होगा जब दिल्ली के हर सरकारी स्कूल का बच्चा गर्व से कह सके कि वह शहर के बेहतरीन स्कूल में पढ़ता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब बच्चों में आत्मविश्वास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अनुभव आएगा, तभी यह प्रयास सार्थक होगा। मुख्यमंत्री ने सीएसआर (CSR) के लाभों पर चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हर बच्चे को पढ़ाई और खेल-कूद दोनों में उत्तम सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।

क्षेत्रीय विधायक संजय गोयल ने शिक्षा के बुनियादी ढांचे पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिल्ली में कुल 9 डाइट (DIET) कॉलेज कार्यरत हैं, जो भविष्य के शिक्षकों को तैयार करने की आधारशिला हैं। दिलशाद गार्डन स्थित नए डाइट भवन में कुल 31 कमरे बनाए गए हैं, जिनकी कुल लागत 5 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी शिक्षक मेहनत कर रहे हैं, लेकिन डाइट के शिक्षकों को भी संकल्प लेना होगा कि वे बच्चों को पढ़ाकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनाएँ।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 100 ICT लैब से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छात्र आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार होंगे। यह पहल सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के स्तर तक लाने और शिक्षा में क्रांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए DIET भवन और ICT लैब के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, तकनीकी कौशल और छात्र सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संदेश दिया। यह परियोजना दिल्ली के सरकारी स्कूलों को आधुनिक, समृद्ध और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments