Saturday, February 14, 2026
spot_img
Homeक्राइमDelhi Encounter: दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में असद...

Delhi Encounter: दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में असद गैंग के तीन बदमाश घायल

Delhi Encounter: दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में असद गैंग के तीन बदमाश घायल

दिल्ली में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की शक्करपुर टीम ने असद गैंग के तीन बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। तीनों फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मेरठ का कुख्यात असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर क्षेत्र में आने वाला है। इस गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में जाल बिछाया और संदिग्धों का इंतजार किया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों बदमाश एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। इस दौरान बदमाशों की एक गोली एक सब-इंस्पेक्टर (SI) को छूते हुए निकल गई। हालांकि, उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश असद गैंग से जुड़े हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments