Friday, February 13, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 213 ग्राम स्मैक और 103...

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने थाना गाजीपुर क्षेत्र से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 213 ग्राम स्मैक (हेरोइन) और 103 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस अब दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। 10 फरवरी 2026 को थाना गाजीपुर क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को बैग के साथ घूमते हुए देखा। शक के आधार पर जब टीम ने उन्हें रोका और बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिहान (26 वर्ष) – निवासी मिलक, भैंसोरी, रामपुर, उत्तर प्रदेश, ऐवाडु रहमान (29 वर्ष) – निवासी ग्राम टीसी, जिला मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एफआईआर संख्या 056/2026 के तहत NDPS Act की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी रिहान ने खुलासा किया कि वह बरेली और रामपुर (यूपी) से मादक पदार्थ लाता था और दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। उसका साथी ऐवाडु रहमान परिवहन और डिलीवरी में मदद करता था। आरोपी खुद को रेहड़ी-पटरी विक्रेता बताकर दिल्ली में घूमते थे, जिससे उन पर शक न हो। वे छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करते थे ताकि पुलिस की नजर से बच सकें।

पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। सप्लाई चेन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में संगठित तरीके से ड्रग सप्लाई कर रहा था। पूर्वी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी बताया है और अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments