Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeक्राइमDelhi Sakashi Murder: दिल्ली में युवती की सरेआम चाकू मारकर हत्या, आरोपी...

Delhi Sakashi Murder: दिल्ली में युवती की सरेआम चाकू मारकर हत्या, आरोपी परिचित निकला

Delhi Sakashi Murder: दिल्ली में युवती की सरेआम चाकू मारकर हत्या, आरोपी परिचित निकला
दिल्ली के दक्षिणी जिले कोटला मुबारकपुर में मंगलवार रात 25 वर्षीय साक्षी की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। घटना युवती के घर में हुई और मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका मस्जिद मोठ, एंड्रयूज गंज की निवासी थी। पुलिस की क्राइम और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि हत्या किसी परिचित ने की थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले युवती का आरोपी से झगड़ा हुआ और इस दौरान आरोपी ने चाकू से उसके चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला किया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 9:19 बजे पुलिस को नानक चांद बस्ती, प्रताप गली से घटना की सूचना मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि मकान में किराएदार युवती का किसी से झगड़ा हो गया था और झगड़े की आवाज सुनकर माता-पिता ने उसे फोन कर घर बुलाया।
जांच में पाया गया कि सीढ़ियों पर खून के बड़े निशान थे। पुलिस ने कुंडी तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया और फर्श पर युवती का शव पड़ा पाया। ऊपरी फ्लोर पर भी खून के निशान दिखे। पुलिस ने शुरुआती जांच में पुष्टि की कि हत्या क्रूर तरीके से की गई थी और आरोपी युवती का परिचित ही था।
पुलिस ने बताया कि हत्या की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा ली गई और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी की मुलाकात पहले जोधपुर में युवती से हुई थी और दिल्ली में उसने युवती के मोबाइल में उसके पुराने दोस्त की फोटो देखकर हत्या अंजाम दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments