Monday, January 26, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरRenu Chaudhary: पटपड़गंज में तेज़ी से चला विकास कार्य: निगम पार्षद रेनू...

Renu Chaudhary: पटपड़गंज में तेज़ी से चला विकास कार्य: निगम पार्षद रेनू चौधरी की चेतावनी के बाद गति पकड़ता प्रोजेक्ट, अधिकारियों की सराहना

Renu Chaudhary: पटपड़गंज में तेज़ी से चला विकास कार्य: निगम पार्षद रेनू चौधरी की चेतावनी के बाद गति पकड़ता प्रोजेक्ट, अधिकारियों की सराहना

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 197 में निगम पार्षद रेनू चौधरी ने हाल ही में मयूर विहार फेज़-1 पॉकेट-4 का दौरा किया था, जहां स्थानीय निवासियों की शिकायत पर उन्हें विकास कार्यों में हो रही देरी की जानकारी मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि 10 तारीख तक कार्य पूरा नहीं हुआ, तो वे कठोर कार्रवाई करेंगी। सख्त शब्दों में उन्होंने कहा था कि “अगर यह काम 10 तारीख तक नहीं हुआ तो तुम्हें भी सड़क में गढ़दूंगी।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना था, जिसने स्थानीय प्रशासन को तेजी से सक्रिय किया।

आज दोबारा स्थल निरीक्षण के दौरान निगम पार्षद रेनू चौधरी ने देखा कि निर्माण कार्य बड़ी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और अधिकांश कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे होने की दिशा में है। इस प्रगति से संतुष्ट होकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करते हैं तो जनता का विश्वास मजबूत होता है और क्षेत्र का विकास तेजी से संभव हो पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसी प्रकार सहयोग और कार्यशीलता बनी रही तो क्षेत्र में विकास की गति और अधिक तेज होगी, जिससे लंबे समय से परेशान निवासियों को राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने भी निगम पार्षद का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनके हस्तक्षेप के बाद वर्षों से लंबित सड़क और नाली से जुड़े कार्यों ने आखिरकार गति पकड़ी है। क्षेत्रवासी उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में अन्य अधूरे काम भी शीघ्र पूरे होंगे और क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा।

निगम पार्षद रेनू चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि जनसेवा है, और वे हमेशा जनता के पक्ष में खड़ी रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों से समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की अपील की ताकि विकास किसी भी स्थिति में बाधित न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments