GDA Corruption: गाज़ियाबाद में अवैध निर्माण मामला, जीडीए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
गाज़ियाबाद के सूर्या नगर स्थित मकान संख्या 136 के रुफ राइट पर अवैध निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले सुनील गोयल ने आरोप लगाया है कि रुफ राइट पर तीन कमरों का फ्लैट और ग्राउंड से लिफ्ट बनाई गई है, जबकि नक्शे के अनुसार रुफ राइट पर किसी भी तरह का निर्माण अवैध है।
सुनील गोयल का कहना है कि उन्होंने इस अवैध निर्माण की कई बार जीडीए में शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त की, जिसमें लिखा था कि अवैध निर्माण पर डिमोलिशन कर दिया गया है। लेकिन हकीकत यह है कि आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और फ्लैट व लिफ्ट वैसे ही बने हुए हैं।
सुनील ने सीधे जीडीए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध निर्माण केवल अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिल्डरों और अवैध निर्माण कराने वालों के साथ जुड़े हुए हैं।
सुनील गोयल ने मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत भेजी है, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध तरीके से बने फ्लैट और लिफ्ट को गिराया जाए।
इस मामले ने गाज़ियाबाद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार पर नई बहस छेड़ दी है। जनता का कहना है कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई होना चाहिए ताकि कानून और शहर के नियामक ढांचे की इज्जत बनी रहे।



