Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeदेश दुनियाPalwal Dowry Murder: हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए विवाहिता की...

Palwal Dowry Murder: हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए विवाहिता की चाकुओं से हत्या, परिवार ने ससुराल पर लगाया आरोप

Palwal Dowry Murder: हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए विवाहिता की चाकुओं से हत्या, परिवार ने ससुराल पर लगाया आरोप

पलवल, हरियाणा: पलवल जिले के गांव करीमपुर से दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रीति नाम की विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भेज दिया।

मृतका के पिता लक्खी निवासी, कोटवन थाना कोसीकलां, जिला मथुरा ने बताया कि उनकी दो बेटियां एक ही घर में दो भाइयों से विवाहिता हैं। बड़ी बेटी पिंकी की शादी जशवीर से और प्रीति की शादी रोहित उर्फ भोला से 2019 में हुई थी। पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से उनकी बेटियों को ससुराल पक्ष लगातार अधिक दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला स्पष्ट रूप से दहेज प्रताड़ना और हत्या से जुड़ा पाया गया है। मृतका के परिवार ने सीधे ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments