Sunday, August 3, 2025
spot_img
Homeदेश दुनियाJharkhand: झारखंड के लातेहार में पुलिस और CRPF ने नक्सली संगठन JMM...

Jharkhand: झारखंड के लातेहार में पुलिस और CRPF ने नक्सली संगठन JMM के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादियों को मुठभेड़ में ढेर किया

Jharkhand: झारखंड के लातेहार में पुलिस और CRPF ने नक्सली संगठन JMM के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादियों को मुठभेड़ में ढेर किया

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार सुबह पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JMM) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा को मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ में पप्पू लोहरा के साथी पांच लाख के इनामी पप्पू गंझू भी मारे गए। घटना लातेहार के इचावार के जंगलों में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रखा था।

एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और जब सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को देखा तो मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों नक्सली मारे गए। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं और इलाके में सर्च अभियान जारी है ताकि अन्य भागे हुए नक्सलियों को पकड़ लिया जाए। यह संगठन लातेहार और आसपास के जिलों में सक्रिय था और पुलिस पिछले कई दिनों से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही थी।

इस मुठभेड़ में एक जवान अवध सिंह भी घायल हुए हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवान को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से लातेहार से रांची पहुंचाया गया। इस मुठभेड़ को स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments