Sunday, August 3, 2025
spot_img
Homeदेश दुनियाRamban Landslide: रामबन में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यात्री...

Ramban Landslide: रामबन में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यात्री और वाहन फंसे

Ramban Landslide: रामबन में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यात्री और वाहन फंसे

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) को रामबन जिले के चंबा सेरी इलाके में भूस्खलन के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बड़ी संख्या में ट्रक और यात्री वाहन फंसे हुए हैं, खासतौर पर उधमपुर जिले के गरनई चेक नाका के पास।

ट्रैफिक डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों को उधमपुर में ही रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेरी, रामबन में मलबा हटाने का काम 4-5 घंटे तक चलेगा, उसके बाद छोटे और हल्के वाहनों को धीरे-धीरे रवाना किया जाएगा।

गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले भारी बारिश के चलते यह मार्ग बंद कर दिया गया था और केवल एकतरफा यातायात की अनुमति दी गई थी। हाल ही में दोतरफा यातायात शुरू हुआ था, लेकिन भारी वाहनों के लिए मार्ग अब भी एकतरफा ही खुला था।

 

डीएसपी ने जनता, टूर ऑपरेटरों और भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रतिदिन जारी होने वाली ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments