Saturday, August 2, 2025
spot_img
Homeक्राइमKhaliistani Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी लिंक वाला आरोपी...

Khaliistani Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी लिंक वाला आरोपी आकाशदीप उर्फ बाज गिरफ्तार, बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल था

Khaliistani Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी लिंक वाला आरोपी आकाशदीप उर्फ बाज गिरफ्तार, बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल था

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपी आकाशदीप उर्फ बाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी पंजाब का निवासी है और 7 अप्रैल को पंजाब के बटाला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में उसकी संलिप्तता रही है। साथ ही, आरोपी ने दिल्ली के कई थानों को भी धमकी दी थी।

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम लंबे समय से आकाशदीप की तलाश में थी। उसे पकड़ने के लिए कई राज्यों में तलाशी अभियान चलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आकाशदीप गुजरात में एक क्रेन ड्राइवर के रूप में छिपकर काम कर रहा था। वहां से वह इंदौर शिफ्ट हो गया, लेकिन दिल्ली पुलिस को जैसे ही उसकी लोकेशन की पुख्ता सूचना मिली, उसे इंदौर से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का संबंध खालिस्तानी तत्वों और पंजाब में सक्रिय उग्रवादी संगठनों से रहा है। बटाला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में उसकी सक्रिय भूमिका रही, जो पंजाब में दहशत फैलाने के लिए किया गया था। इसके अलावा वह दिल्ली के कुछ थानों को धमकी देकर राजधानी में भी अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा था।

डीसीपी अमित कौशिक ने जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब और खालिस्तानी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक अलग सेल गठित किया है। इसी सेल ने सूचनाओं का विश्लेषण कर आकाशदीप तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क, सहयोगियों और विदेशी संपर्कों की जानकारी जुटाई जा सके। इस गिरफ्तारी को पंजाब और दिल्ली में आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस की साइबर और इंटेलिजेंस टीमें भी इस मामले में सक्रिय हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments