Sunday, August 3, 2025
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi: कृष्णा नगर विधानसभा के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे से कांग्रेस को...

Delhi: कृष्णा नगर विधानसभा के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे से कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

Delhi: कृष्णा नगर विधानसभा के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे से कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

दिल्ली कांग्रेस में भीतरघात और असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। 25 जून को कृष्णा नगर विधानसभा अध्यक्ष गुर चरण सिंह राजू को कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। इसके बाद पार्टी में अंदरूनी घमासान तेज हो गया है। गुर चरण सिंह राजू ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी निजी इगो में आकर उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जो बेहद अनुचित था।

राजू का कहना है कि उन्होंने इस व्यवहार की शिकायत की, लेकिन पार्टी ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही निष्कासित कर दिया।
अब इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका साफ कहना है कि गुर चरण सिंह राजू उनके आदर्श हैं और अगर पार्टी ने जल्द अपना रुख नहीं बदला, तो इस्तीफों की संख्या और बढ़ सकती है।

मीडिया से बातचीत में गुर चरण सिंह राजू ने कहा— “इन पदाधिकारियों का मुझसे प्रेम है। मैंने वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की है, लेकिन मेरे निष्कासन पर किसी बड़े नेता ने मुझसे बात तक नहीं की। बिना मेरा पक्ष जाने ही मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।” पार्टी के भीतर मचे इस बवाल ने कांग्रेस नेतृत्व के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं, खासकर तब जब दिल्ली में चुनावी तैयारी का दौर शुरू हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments