Wednesday, February 25, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरMayur Vihar Death Mystery: स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में कार से...

Mayur Vihar Death Mystery: स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में कार से ड्राइवर का शव बरामद

Mayur Vihar Death Mystery: स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में कार से ड्राइवर का शव बरामद

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित स्टार सिटी मॉल के बेसमेंट पार्किंग में एक होंडा सिटी कार के अंदर ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि मॉल परिसर में एचडीएफसी लाइफ का कार्यालय भी है और कार वहां काम करने वाले गौरव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गौरव ने ऑनलाइन ड्राइवर नरेंद्र को बुलाया था। मंगलवार को उसी कार के अंदर ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

थाना मयूर विहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत हत्या है या दम घुटने से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments