Sunday, February 22, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरNarcotics Squad Action: न्यू सीलमपुर में युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Narcotics Squad Action: न्यू सीलमपुर में युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Narcotics Squad Action: न्यू सीलमपुर में युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे नारकोटिक्स स्क्वॉड/एनईडी की टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली विशेष सूचना के आधार पर टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमान (18 वर्ष), पुत्र नफीस, निवासी न्यू सीलमपुर के रूप में हुई है। कार्रवाई इंस्पेक्टर किरण पाल के नेतृत्व में की गई, जिनके साथ हेड कांस्टेबल मौनवीर और कांस्टेबल शुभम व दीपक शामिल थे।

मामले में सीलमपुर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर संख्या 84/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के मुताबिक मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को हथियार कहां से मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments