Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeक्राइमPatparganj Industrial Area: पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी...

Patparganj Industrial Area: पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Patparganj Industrial Area: पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी के एक मामले को महज़ कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। आरोपी मोहम्मद नसार आलम (47 वर्ष, निवासी भौपुर, कौशांबी, गाज़ियाबाद) को गिरफ्तार कर चोरी गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया है।
घटना 18 सितंबर की है। ट्रैफिक स्टाफ ZO/ASI संजीव और कांस्टेबल पवन पांडव नगर प्वाइंट पर चालान ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान ई-रिक्शा संख्या DL7ER**** को फिटनेस और वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण जब्त किया गया। जब इसे विवेक विहार PIT में जमा कराने के लिए कांस्टेबल पवन, चालक मोहम्मद नसार आलम की मदद से ले जा रहे थे, तो चालक ने बहाना बनाया कि ई-रिक्शा खराब हो गया है और आगे नहीं चल सकता। इस मौके पर वह फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए PSI अंशुल, हेड कांस्टेबल अनुज और कांस्टेबल अनंत पाल की टीम SHO सत्य प्रकाश के नेतृत्व में गठित की गई। टीम ने आनंद विहार ISBT, ग़ाज़ीपुर सब्ज़ी मंडी और मंडावली क्षेत्रों में लगे लगभग 100 CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। ई-रिक्शा की मूवमेंट का पता चलते ही EDM मॉल, आनंद विहार के पास जाल बिछाया गया।
मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर मानव खुफिया सूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया और चोरी गया ई-रिक्शा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अशिक्षित है, ई-रिक्शा चलाकर जीविका चलाता है, उसके सात बच्चे हैं और वह गांजे का आदी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments