Saturday, August 9, 2025
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरRaksha Bandhan Event: पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल के कार्यालय में रक्षा...

Raksha Bandhan Event: पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल के कार्यालय में रक्षा बंधन कार्यक्रम, 52 बहनों ने बांधी राखी

Raksha Bandhan Event: पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल के कार्यालय में रक्षा बंधन कार्यक्रम, 52 बहनों ने बांधी राखी

नई दिल्ली, पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल के गांधी नगर स्थित चांद मोहल्ला कार्यालय में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 52 बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। राखी बांधने वाली बहनों में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ-साथ घरेलू सहायिकाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने इस आयोजन को भावनात्मक और सामाजिक दोनों दृष्टिकोणों से बेहद खास बना दिया।

कार्यक्रम की संयोजिका कंचन शर्मा ने आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी बहनों का स्वागत करते हुए इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सशक्त करने वाला क्षण बताया।

इस अवसर पर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने घरेलू सहायिकाओं के योगदान को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने कहा, “हमारे घरों की सफाई, रसोई और बच्चों की देखभाल जैसे कार्यों में इन बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ये महिलाएं अपने परिवारों की जिम्मेदारियां निभाते हुए दूसरे परिवारों को भी सहयोग देकर जीवन में खुशियां भरती हैं। समाज में इनके योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ये बहनें आज हमें रक्षा सूत्र बांधने आई हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बहनों के परिवारों की मदद करना समाज का नैतिक दायित्व है, खासकर उनके बच्चों की शिक्षा को लेकर। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पहले भी इस दिशा में कार्य कर चुके हैं और भविष्य में भी ऐसे परिवारों की हर संभव मदद करते रहेंगे।

कार्यक्रम में घरेलू सहायिकाओं के रूप में छठिया देवी, गायत्री देवी, ललिता, रिंकी देवी, शिव दुलारी देवी, सरिता देवी और सुमित्रा देवी शामिल रहीं। वहीं, भाजपा महिला कार्यकर्ता बहनों में कंचन शर्मा, भावना वार्ष्णेय, मीणा देवी, रंगीली महतो और प्रीति जैन ने भी रक्षा सूत्र बांधते हुए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments