Monday, January 26, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरRamleela 2025: शाहदरा के विवेक विहार में नवरात्रि के मौके पर भव्य...

Ramleela 2025: शाहदरा के विवेक विहार में नवरात्रि के मौके पर भव्य डांडिया उत्सव

Ramleela 2025: शाहदरा विवेक विहार में नवरात्रि के मौके पर भव्य डांडिया उत्सव

शाहदरा के विवेक विहार स्थित डीडीए ग्राउंड में नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य रामलीला सोसाइटी की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव की शानदार शुरुआत हुई। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने मलखम डांस प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोसाइटी के प्रधान सतीश लूथरा के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे लोग डांडिया की धुन पर देर रात तक थिरकते नजर आए।

प्रधान सतीश लूथरा ने कहा कि डांडिया उत्सव में शामिल लोगों का उत्साह देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। उन्होंने बताया कि कल का खाटू श्याम भजन कार्यक्रम भी बेहद सफल रहा और आज डांडिया में उमंग और जोश देखते ही बन रहे हैं। लोग चाहते हैं कि यह उत्सव पूरी रात चलता रहे, क्योंकि सभी मिलकर नाच-गाना कर आनंद ले रहे हैं।

लूथरा ने आगे कहा कि नवरात्रि के अवसर पर कल से रामलीला मंचन की शुरुआत होगी और भव्य रामलीला सोसाइटी हमेशा की तरह शानदार प्रस्तुतियों से लोगों को आकर्षित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी रामलीला मंचन सभी के लिए यादगार रहेगा। डांडिया की रौनक और रामलीला का उत्साह मिलकर नवरात्रि पर्व को और भी खास बना देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments