Wednesday, February 18, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरShakarpur Property Dispute: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में बिल्डर पर घूस और...

Shakarpur Property Dispute: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में बिल्डर पर घूस और धमकी देने का आरोप, परिवार परेशान

Shakarpur Property Dispute: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में बिल्डर पर घूस और धमकी देने का आरोप, परिवार परेशान

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय निवासी कपिल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बिल्डर Deepak Bansal से 200 गज का प्लॉट खरीदा था और मकान बनाने का वादा किया गया था। दोनों के बीच सौदा लगभग ₹10 करोड़ में तय हुआ, जिसमें से कपिल ने पहले ही ₹7 करोड़ एडवांस के तौर पर दे दिए।

हालांकि, बिल्डर ने पूरी बिल्डिंग की रजिस्ट्री कराने में आनाकानी कर दी है। उन्होंने केवल दो फ्लोर की रजिस्ट्री की, बाकी फ्लोर की रजिस्ट्री के लिए तैयार नहीं हैं। कपिल का आरोप है कि बिल्डर ने बिल्डिंग पर लगभग ₹2 करोड़ का बैंक लोन भी ले रखा है और इसके बावजूद अतिरिक्त रकम की मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन सब के बावजूद धमकियां भी दी जा रही हैं।

घटना 12 फरवरी को तब और गंभीर हो गई जब बिल्डर ने कुछ माफियाओं के साथ मिलकर लगभग 70 लोगों को बुलाया और हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर कपिल ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया कि उनके पास कोर्ट का कोई आदेश नहीं है और वे ऐसे किसी पर कब्जा नहीं कर सकते। पुलिस के मुताबिक, सभी लोगों के पास हथियार भी थे, और अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

इस पूरी घटना के बाद कपिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपनी सुरक्षा तथा न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments