Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Acid Attack Case: दिल्ली एसिड अटैक केस में चौंकाने वाला खुलासा,...

Delhi Acid Attack Case: दिल्ली एसिड अटैक केस में चौंकाने वाला खुलासा, कथित पीड़िता के पिता अरेस्ट, निकला साजिश का मास्टरमाइंड

Delhi Acid Attack Case: दिल्ली एसिड अटैक केस में चौंकाने वाला खुलासा, कथित पीड़िता के पिता अरेस्ट, निकला साजिश का मास्टरमाइंड

दिल्ली में हुए कथित एसिड अटैक मामले ने अब एक नया और हैरान करने वाला मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरू में एक छात्रा पर निर्मम हमला माना जा रहा था, अब उसकी पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। इस केस में अब पीड़िता बताई जा रही युवती के पिता अकील खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि अकील खान ने न केवल झूठा एसिड अटैक रचाया बल्कि उसकी मोबाइल फोन से आरोपी की पत्नी के कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।
दिल्ली पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह पूरा प्रकरण एक साजिश का हिस्सा था। अकील खान की फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 2021 से 2024 के बीच अकील ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड की। महिला ने 24 अक्टूबर 2025 को भलस्वा डेरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद अचानक अकील की बेटी ने यह दावा किया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उस पर एसिड फेंका। इनमें से एक व्यक्ति वही था, जिसकी पत्नी ने अकील पर बलात्कार का आरोप लगाया था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बताए गए व्यक्ति का घटना के समय उस जगह से कोई संबंध नहीं था। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर यह साबित हुआ कि वह व्यक्ति घटना के समय करोलबाग में था, न कि अशोक विहार में। जब पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच की तो खुलासा हुआ कि छात्रा ने अपने पिता के कहने पर टॉयलेट क्लीनर अपने हाथों पर डालकर जलन के निशान बनाए ताकि ऐसा लगे कि उस पर एसिड अटैक हुआ है। इस पूरे झूठे ड्रामे का उद्देश्य उस व्यक्ति और उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाना था।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह मामला “एक तीर से कई शिकार” की तरह था। अकील खान ने अपने ऊपर रेप केस दर्ज कराने वाली महिला और उसके पति दोनों को बदनाम करने की साजिश रची। उसने अपनी बेटी को झूठे हमले की कहानी रचने के लिए तैयार किया ताकि मामला विश्वसनीय लगे। पुलिस ने अब अकील खान के खिलाफ साजिश, झूठा मामला दर्ज कराने, यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो रखने जैसी कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
यह केस अब दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ा उदाहरण बन गया है कि कैसे व्यक्तिगत दुश्मनी और बदले की भावना से प्रेरित लोग कानून का दुरुपयोग कर सकते हैं। फिलहाल आरोपी अकील खान पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments