Sunday, January 25, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरRamleela Vivek Vihar: विवेक विहार में भव्य रामलीला सोसाइटी का सीता स्वयंवर...

Ramleela Vivek Vihar: विवेक विहार में भव्य रामलीला सोसाइटी का सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद मंचन

Ramleela Vivek Vihar: विवेक विहार में भव्य रामलीला सोसाइटी का सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद मंचन

भव्य रामलीला सोसाइटी द्वारा बुधवार, 24 सितम्बर की शाम विवेक विहार थाने के सामने स्थित डीडीए ग्राउंड में सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक पहुंचे। मंचन की शुरुआत होते ही पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और आनंद का माहौल बन गया। भगवान राम द्वारा धनुष भंग का दृश्य और उसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा। मंचन में कलाकारों की भावपूर्ण अदाकारी, सुंदर वेशभूषा और शानदार प्रकाश व्यवस्था ने माहौल को और अधिक भव्य बना दिया। दर्शकों ने इस मंचन को दिव्य और यादगार अनुभव बताया।

रामलीला सोसाइटी के प्रधान सतीश लूथरा ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों और विशेष अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज में रामायण के आदर्शों और मूल्यों को जीवित रखने का पवित्र माध्यम है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments