Sunday, January 25, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरVivek Vihar Ramleela: विवेक विहार में भगवान राम की भव्य शादी का...

Vivek Vihar Ramleela: विवेक विहार में भगवान राम की भव्य शादी का मंचन

Vivek Vihar Ramleela: विवेक विहार में भगवान राम की भव्य शादी का मंचन
भव्य रामलीला सोसाइटी की तरफ से विवेक विहार में आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात 9:00 बजे भगवान श्री राम की शादी का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा श्री राम जी की भव्य बारात, जो बैंड बाजे और धूमधाम के साथ निकाली गई। खास बात यह रही कि इस बारात में पानीपत के मशहूर हनुमान जी भी शामिल हुए, जिन्होंने बारात की शोभा और भी बढ़ा दी।
बारात बागी पर सवार होकर रामलीला मंचन स्थल पर पहुंची, और इस दौरान बाराती बनकर भव्य रामलीला समिति के पदाधिकारी नाचते-झूमते भी नजर आए। इस दृश्य ने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए उत्साह का माहौल पैदा कर दिया। रामलीला समिति के पदाधिकारी ने बताया कि यह पहला मौका है जब राम जी के बारात में हनुमान जी का शामिल होना देखा गया। उन्होंने कहा कि यमुना पार में आयोजित किसी भी रामलीला में इस प्रकार का दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया।
समिति ने यह भी बताया कि दर्शकों को हनुमान जी का यह रूप बहुत पसंद आया और लोगों ने इस विशेष प्रस्तुति की खूब सराहना की। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को जीवंत किया बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक आयोजनों में नवीनता और आकर्षण भी जोड़ दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments