Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeदेश दुनियाVladimir Putin India Visit: राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में भारत दौरे पर, 4...

Vladimir Putin India Visit: राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में भारत दौरे पर, 4 साल बाद नई दिल्ली आएंगे

Vladimir Putin India Visit: राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में भारत दौरे पर, 4 साल बाद नई दिल्ली आएंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। यह उनकी लगभग 4 साल बाद होने वाली भारत यात्रा होगी। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन आखिरी बार 6 दिसंबर 2021 को भारत आए थे और अब दिसंबर 2025 में वे एक बार फिर नई दिल्ली पहुंचेंगे।

यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन अगले हफ्ते चीन के तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में पुतिन की भारत यात्रा और उससे जुड़ी तैयारियों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को होने वाली एससीओ प्लस बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात होगी।

उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी है, जिसकी घोषणा दिसंबर 2010 में की गई थी। इस साल इस साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ भी पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी पिछले वर्ष दो बार रूस गए थे — एक बार वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए और दूसरी बार कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए। अब पुतिन वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ रहे हैं।

पुतिन की इस यात्रा का ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका ने हाल ही में भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इसमें भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा गया है। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने 2022 में यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर कई प्रतिबंध लगाए, जिनमें कच्चे तेल पर रोक भी शामिल थी। इसके बावजूद भारत ने अपने राष्ट्रीय हित और ऊर्जा बाजार की जरूरतों को देखते हुए रूस से तेल खरीदना जारी रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments