Sunday, January 25, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरYamuna River Flood Delhi: यमुना किनारे बने टेंटों में रह रहे लोगों...

Yamuna River Flood Delhi: यमुना किनारे बने टेंटों में रह रहे लोगों से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राहत कार्यों का लिया जायजा

Yamuna River Flood Delhi: यमुना किनारे बने टेंटों में रह रहे लोगों से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राहत कार्यों का लिया जायजा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। गीता कॉलोनी पुश्ता के पास बने टेंटों में फिलहाल प्रभावित परिवार रह रहे हैं। इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार सुबह गीता कॉलोनी पहुंचीं और वहां रह रहे लोगों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने यमुना किनारे रहने वाली एक बुजुर्ग महिला समेत कई लोगों का हालचाल लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद सरकारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि टेंटों में रह रहे परिवारों के लिए भोजन, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी न हो। मैंने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि टेंटों में रहने वाले लोगों के लिए भोजन और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हरियाणा से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर शाम तक और बढ़ सकता है। ऐसे में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की टीमें मुस्तैदी से काम कर रही हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

लोगों ने मुख्यमंत्री की पहल का स्वागत किया और कहा कि समय पर भोजन और पानी जैसी सुविधाएं मिलना बेहद ज़रूरी है। प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखा जाएगा और किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments